Ambala News : वन विभाग मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

0
88
Ambala News : वन विभाग मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
Ambala News : वन विभाग मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

आज समाज नेटवर्क । अंबाला। वन विभाग मजदूर यूनियन की तरफ से आज अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदर्शन किया गया। जानकारी दते हुए प्रधान ताराचंद ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर उन्होंने पहले भी वनमंडल अधिकारी को जानकारी दी थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके लिए उन्होंने हड़ताल के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी, जिसके बाद आज उन्होंने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला अंबाला के अंतर्गत आने वाले सभी वन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि मजदूरों की मार्च से जून महीने तक 4 महीने की पेमेंट बकाया है। सभी मजदूरों का 2022 से 2025 तक का ईपीएफओ का हिसाब कमेटी को दिया जाए। सभी मजदूरों के पहचान पत्र बनाए जाएं। मजदूरों की सिनयोरिटी लिस्ट रिन्यू करवाई जाए। सभी मजदूरों के हाजिरी कार्ड बनाए जाएं।

ठेकेदारों से वन कमेटी की बैठक करवाई जाए। सभी मजदूरों के मस्ट्रोल लागू किए जाएं। सभी मजदूर सीए की कार्यप्रणाली से परेशान हैं और वह मुंह मांगे पैसे मांगता है। नरर्सियों में फस्ट ऐड बॉक्स दिए जाएं। कर्मचरियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 जुलाई तक उनकी मांगों पर ध्यान देकर समाधान नहीं किया जाता तो वन मजदूर यूनियन वन मंडल अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी , जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान सचिव सुरेंद्र कुमार, महासचिव राम चंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ambala News : अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ सर्विस रूल्स को लेकर करेगा सरकार का विरोध